अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया ने सोमवार को अनोखे अंदाज में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह का जश्न मनाया ।
बता दें कि विवेक इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं , इसलिए इस जोडी के परिवार ने इन्हें सप्राइज देने का फैसला किया और सभी आधी रात को केक लेकर अस्पताल पहुंचे।
दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर इस सैलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की ।
विवेक ने भी सोशल मीडिया पर दिव्यांका को शुभकामनाएं दी ।
टेलीविजन शो “ये है मोहब्बतें” के सेट पर प्यार में पड़ने के बाद दिव्यंका और विवेक ने 2016 में शादी की थी ।
#divyankatripathidahiya #vivekdahiya
Website: http://www.lokmatnews.in/
Facebook: https://www.facebook.com/LokmatNewsHindi/
Twitter: https://twitter.com/LokmatNewsHindi
YouTube: https://www.youtube.com/LokmatNewsHindi


Comments
Comments are disabled for this post.